फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves targeted three houses in one night

एक ही रात तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना

Sun, 12 Sep 2021 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Thieves targeted three houses in one night
रानीपुर/ वलीदपुर। रानीपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर और दपेहड़ी गांवों में तीन लोगों के घरों में घुसकर चोर शनिवार की रात में 11 लाख के गहने और 1.67 लाख रुपये नगदी चुरा ले गए। गृहस्वामियों ने पुलिस को तहरीर को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सादीपुर गांव निवासी राजपति सिंह रविवार की रात घर के बाहर सो रहे थे। राजपति सिंह की पत्नी और बहू बरामदे में सो रही थीं। शनिवार की रात में चोर घर के पीछे बने शौचालय के रास्ते मकान की छत पर चढ़ गए और वहां से सीढ़ी से होकर मकान में दाखिल होकर मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद अंदर के दो कमरों के ताले को तोड़कर उनमें रखा बक्सा, सूटकेस, आलमारी के ताला तोड़कर उनमें रखे गहने, नगदी तथा अन्य कीमती सामान निकाल लिया। चोर यहां से तीन जोड़ी झुमके, सोने की छह अंगूठी, दो पायल, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक सोने की नथुनी, 90 हजार नगदी सहित लगभग कुल छह लाख के गहने लेकर आराम से भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की जानकारी रविवार की सुबह परिवार की महिलाओं के जागने पर हुुई। महिलाओं ने जब बरामदे का दरवाजा खोलकर अंदर जाने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर में बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर लोग अंदर गए तो कमरों के ताले टूटे हुए दिखे और आलमारी, बक्से आदि के सामान तितर बितर बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना परिजनों ने यूपी डायल112 को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जांच पड़ताल कर घटना के बाबत जानकारी ली। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर रानीपुर थाने के ही दपेहड़ी गांव में रामनरेश चौहान के घर में रात में पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते चोर नीचे आ गए। अंदर कमरों में रखी आलमारी के ताले तोड़ कर उसमें रखे 70 हजार नगदी और लगभग चार लाख के गहने मंगलसूत्र, पायजेब ,अंगूठी और नथुनी आदि बगल के सभी कमरो में रखे पांच बक्से निकाल ले गए। सभी बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे गए सामान निकाल कर खाली बक्से घर के कुछ दूरी पर सीवान में फेंक दिया। इसी गांव के पश्चिमी मोहल्ले में पिंटू कश्यप के घर से चोरों ने सात हजार रुपए नगद तीन थान गहने उठा ले। इस बाबत थाना प्रभारी रानीपुर अखिलेश कुमार ने बताया कि तीन घरों में चोरियों की तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी ही चोरियों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed