{"_id":"5ef8d9428ebc3e42e21aa2e9","slug":"thieves-steal-lakhs-from-retired-teacher-s-house-mau-news-vns5327810163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
ताला तोड़ चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से उड़ाया लाखों
दस लाख का आभूषण और 45 हजार नगद ले उड़े
दस दिन बाद लौटे परिवार के सदस्यों को देर शाम हुई घटना की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाईपास पर रहने वाले सेवानिवृत शिक्षक के घर को चोरों ने अज्ञात समय ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय शिक्षक परिवार के साथ बेटे के पास गोरखपुर दस जून को गए थे। दस दिन बाद रविवार की शाम को वापस लौटने पर उन्हे घटना की जानकारी हुई। इस दौरान शिक्षक ने बताया कि चोर उनके घर से करीब दस लाख रुपये मूल्य का आभूषण और 45 हजार रुपया नगद चुरा ले गए। पीड़ित के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल करने में जुटी थी।
पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद पांडेय का मकान घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाजार में बाईपास पर मौजद है। विनोद के अनुसार उनका पुत्र शिवेंद्र कुमार पांडेय गोरखपुर में अध्यापक है। बीते 18 जून को विनोद अपने पुत्र शिवेंद्र के पास परिवार के साथ गए थे। इस दौरान अमिला स्थित मकान में ताला बंद था। दस दिन 28 जून की शाम नौ बजे के करीब वो घर लौटे। इस दौरान उन्हे दरवाजे का ताला टूटा मिला। यह देश विनोद के माथा ठनका, इस दौरान वो जल्दी से मकान के अंदर दाखिल हुए। इस दौरान उन्हे मकान के अंदर मौजूद सभी सात कमरों का ताला टूटा मिला। साथ ही घर में रखा करीब दो सौ ग्राम सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी तथा 45 हजार रुपया नगद के साथ इनर्वटर, बैट्री और एलईडी टीवी आदि चोर चुरा ले गए थे। घर में चोरी और अंदर की दशा देख विनोद पांडेय और उनके परिवार के सदस्य माथे पर हाथ रख जमीन पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर कोतवाली प्रभारी घोसी समर बहादुर सिंह के साथ अनय पुलिस कर्मचारी पहुंचे। साथ ही मौका मुआयना करने में जुटे थे।
कोतवाल घोसी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। पीड़ित के अनुसार चोर उनके घर से दो सौ ग्राम सोना और ढाई किलों चांदी का आभूषण के साथ अन्य सामान ले गए है।