{"_id":"69bb8aa9a98b023ba609992c","slug":"thieves-locked-an-ex-serviceman-in-room-and-stole-jewelry-and-cash-in-mau-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पूर्व सैनिक को कमरे में बंद कर चोरों ने तीन कमरों को खंगाला, लाखों के आभूषण और नकदी उठा ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पूर्व सैनिक को कमरे में बंद कर चोरों ने तीन कमरों को खंगाला, लाखों के आभूषण और नकदी उठा ले गए बदमाश
Thu, 19 Mar 2026 11:03 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:03 AM IST
सार
Mau Crime News: मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में चोरों ने पूर्व सैनिक के घर को निशाना बना डाला। चोरों ने सो रहे पूर्व सैनिक के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद तीन कमरे में घुसकर बक्सा और आलमारी तोड़कर रुपये और गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
कमरे में बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी पूर्व सैनिक धर्मेंद्र कुमार सिंह के घर को बृहस्पतिवार की भोर में चोरों ने निशाना बनाया। धर्मेंद्र के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वे घर पर दो बेटियां, पतीनि और मां के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
बुधवार की रात खाना खाकर पति- पत्नी अपने कमरे में सोने चले गए। मां अपने कमरे में सो रही थीं, वहीं बेटियां अलग कमरे में सो रही थीं। सुबह नींद खुली तो उनका कमरा बाहर से बंद था। शोर सुनकर बेटियों ने दरवाजा खोला तो घर के बंद पड़े तीन कमरों की हालत देखकर सभी हैरान रह गए। अंदर रखा बक्सा और आलमारी टूटी थी, सामान बिखरे थे।
विज्ञापन
एक सोने का चेन, एक कंगन, एक कान की बाली, एक टॉप, चार अंगुठी, चांदी की दो पायल, चार बिछीया और 25 हजार रुपये नकद घर से चोरों ने उड़ा लिया। गनीमत रही कि जिस कमरे में धर्मेंद्र सिंह को चोरों ने बंद किया उसमें रखे सभी सामान बच गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने पहुंचकर छानबीन की है, अभी तहरीर नहीं मिली है।