फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves entered the house through the wall and stole jewelry and other items

Mau News: दीवार सेे घर में घुसे चोर गहने और सामान चोरी

Thu, 05 Jun 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house through the wall and stole jewelry and other items
रानीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों का सामान समेट ले गए। घटना के समय भवनस्वामी अपनी बीमार पत्नी के उपचार के लिए आजमगढ़ गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फतेहपुर गांव निवासी रविकांत ने बताया कि वह बीते मंगलवार को अपने पत्नी को लेकर दवा के लिए लेकर अपने ससुराल थाना क्षेत्र के ही अकबरपुर गए थे। ऐसे में उनका मकान बंद था और घर पर कोई नही था।
विज्ञापन

बुधवार की रात चोर दीवार से छत पर चढ़े और घर के अंदर घुस गए दो कमरे के दरवाजे ताला तोड़कर और एक बिना ताला के कमरे में रखे तीन बड़े बक्से और दो छोटे बक्से कुल पांच बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे हुए तीन नग नथिया सोने का,मांग टिका दो नग सोने का,मंगलसूत्र सहित नगदी चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह सामने का दरवाजा खुला देख जब आस पास के लोगो ने अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ पडा था। सूचना पाकर डायल 112 मौके और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित द्वारा रानीपुर थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed