फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves crossed goods worth lakhs by breaking the lock

ताला तोड़कर चोरों ने पार किया लाखों का सामान

Sat, 13 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Thieves crossed goods worth lakhs by breaking the lock
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर में शुक्रवार की रात दो मंजिला घर में निचले तल में बने एक कमरे का ताला तोड़कर चोर लाखों का गहना तथा लाखों की नकदी चुरा ले गए। शनिवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। गांव में हुई चोरी की सूचना मिलने पर एसओ रानीपुर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। उधर पीड़ित परिवार ने घटना को लेकर अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

सौंपी तहरीर में रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह पुत्र विध्याचल ने बताया कि वह मऊ कोर्ट में वकील है।गांव में उनका छोटा भाई अनुप अपने परिवार और पिता विध्याचल के साथ दो मंजिला मकान में रहते है। शुक्रवार की शाम रोजाना की भांति उसके भाई का परिवार और उसके पिता भोजन करने के बाद अपने अपने कमरे में सो गए। देर रात छत के रास्ते से घुसे चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर तीन बक्शा का ताला तोड़कर उसमें रखा करीब नौ लाख रुपये का आभूषण तथा एक लाख रुपये की नकदी उठा ले गए। शनिवार की भोर में घर की एक महिला जब उठी तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। जिसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को देते हुए पुलिस को सूचना दी। चोरी की सूचना मिलने पर एसओ रानीपुर बृजमोहन सरोज पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed