{"_id":"61ba2ff1a5269758d044d3b2","slug":"thieves-broke-the-locks-of-four-shops-in-one-night-mau-news-vns628093759","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक ही रात चार दुकानों के ताले चटकाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने एक ही रात चार दुकानों के ताले चटकाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला थानीदास मोड़ के पास एक व्यावसायिक कांप्लेक्स में स्थित दुकानों को चोरों ने मंगलवार की रात में निशाना बनाया। चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर उनमें रखे 31 हजार रुपये उडा दिया। घटना की जानकारी दुकानदारों को बुधवार को सुबह हुई। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।
थानीदास मोड़ के पास तोमर कंप्लेक्स में 28 दुकानें हैं।इन दुकानों में ही दोहरीघाट थाने के पोखरापार गांव निवासी अनिल की हार्डवेयर की दुकान है। आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाने के बरौली गांव निवासी शुभम शुक्ला का जनसेवा केंद्र संचालित होता है। जबकि अमिला निवासी रवि गुप्ता की ब्रकरी की दुकान है और दोहरीघाट थाने के नगरीपार निवासी विष्णु विश्वकर्मा की दांत का क्लीनिक चलता है। इनके अलावा उस कंप्लेक्स में 24 अन्य दुकानें संचालित हैं।
मंगलवार की रात में चोरों ने रवि की दुकान से तीन हाजर पांच सौ रुपये,अनिल की हार्डवेयर की दुकान से चार हजार ,शुभम के जनसेवा केंद्र से सात हजार रुपये और विष्णु विश्वकर्मा की क्लीनिक से 18 हाजर रुपयों सहित चारों दुकानों से कुल 32 हजार पांच सौ रुपये चुरा ले गए। बुधवार की सुबह जब रवि गुप्ता दुकान खोलने आया तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए थे और कैश काउंटर से रुपये गायब थे। उसने कंप्लेक्स के स्वामी कैलाश सिंह और अन्य दुकानदारों को घटना की सूचना दी। कैलाश सिंह ने 112 पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। इस बाबत सीओ घोसी नरेश कुमार का कहना है कि चोरी की घटना का जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा।