{"_id":"67782261b7389fc31a0b4b3c","slug":"thieves-broke-into-the-house-by-breaking-the-roof-mesh-stole-cash-and-jewellery-mau-news-c-295-1-mau1003-122463-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: छत की जाली को तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: छत की जाली को तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
घोसी। पकड़ी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की देर रात चोरों ने बीज बेचने वाले दुकानदार के घर में छत पर बने जाली की रेलिंग को तोड़ घर में घुसकर चोरी की। पीड़ित परिवार ने पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
जानकारी के मुताबिक पकड़ी खुर्द गांव निवासी सिपाही दंपति अभिषेक मौर्य और रश्मि मौर्य प्रयागराज में तैनात हैं। घर पर चाचा का परिवार रहता है। आरक्षी के चाचा रामलेश मौर्या की घोसी बाजार में बीज की दुकान है। बृहस्पतिवार को घर पहुंचने के बाद भोजन कर परिवार के सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए। उसी रात कोे चोर घर के आंगन के ऊपर लगी जाली की रेलिंग का तोड़कर घर में घुस गए। इश दौरान नकद, सोने चांदी के आभूषण चोरी कर भाग गए। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे परिवार की महिला शुभावती देवी जगी तो देखा कि कमरे की दरवाजा खुला था।
कोतवाल प्रभारी घोसी राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।