फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   They were demanding a ransom of 50 thousand rupees to get the construction done, case registered

Mau News: निर्माण कराने के लिए मांग रहे थे 50 हजार की फिरौती, केस

Sun, 08 Jun 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
They were demanding a ransom of 50 thousand rupees to get the construction done, case registered
कोपागंज। कोर्ट के आदेश पर खुद की जमीन में निर्माण कराने के लिए फिरौती मांगने और जातिसूचक गाली देने पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के बरमौली बेनी निवासी विजय कुमार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद में किराये के मकान में रहते हैं। विजय ने कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव में आटोपुर करीमाबाद इंदारा निवासी सोनू हरिजन से उसकी आबादी की जमीन खरीदी। वह सोनू के स्थान पर काबिज दाखिल है। उस जमीन पर चहारदीवारी और मकान बनने के बाद छत ढलाई बाकी थी। इतने में 10 दिसंबर 2024 को करीमाबाद इंदारा निवासी राकेशानंद सिंह आया और मकान निर्माण रोकवाते हुए जातिसूचक गाली देने लगा। 50 हजार रुपये फिरौती नहीं देने पर मकान नहीं बनने देने की धमकी दी। विरोध करने पर मारने की लिए दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। स्थानीय पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में शिकायत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed