फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   They molested for six years by pretending to be married

शादी का झांसा देकर छह साल तक करता रहा दुष्कर्म

Fri, 14 Feb 2020 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
They molested for six years by pretending to be married
कोपागंज। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक बीते छह साल से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने शादी की बात कहने पर युवक शादी से मुकर गया। जिस पर युवती ने युवक के विरुद्ध कोपागंज थाने में तहरीर देने के सात दिन बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।तहरीर में कोपागंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के हूंसापुरा मोहल्ले में रहने वाले युवक से छह से साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप लगाया कि युवक द्वारा शादी का झांसा देकर उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन पहले जब उसके द्वारा शादी की बात कही गई तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया। जिस पर उसके द्वारा सात दिन पूर्व कोपागंज थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दी। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। बोली कि वह बीते कई दिनों से थाने का चक्कर लगा चुकी है, लेकिन पुलिस द्वारा उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।इस बाबत एसओ विनय कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता प्रार्थनापत्र लेकर आई और कहा कि युवक से उसकी शादी करा दीजिए, क्यों कि वह शादी का झांसा देकर उसके साथ पिछले छह सालों से रेप कर रहा है। एक दिन पहले मिली तहरीर में लगे आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed