फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thermal screening

मदरसा छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई

Wed, 15 Apr 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Thermal screening
मुहम्मदाबाद गोहना के खैराबाद मदरसा में छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से बचाव के बारे मे? - फोटो : MAU
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के खैराबाद गांव स्थित दो मदरसों में फंसे 120 छात्रों को सामाजिक संस्था के माध्यम से डॉ. एपी सिंह ने राहत सामग्री वितरित की। सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिसमें सभी की स्थिति सामान्य पाई गई। लाकडाउन के बाद खैराबाद गांव स्थित मदरसा मम्बउल ओलूम में गैर प्रांतों से शिक्षा ग्रहण करने आए 108 छात्र तथा इसी गांव में मदरसा अरबिया ज्याउल ओलूम के 12 छात्र अपने घर नहीं गए। इन लोगों के खाने पीने की सारी व्यवस्था मदरसा प्रबंधन की तरफ से की गई है। हॉस्टल में रह रहे छात्रों का स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया। सामाजिक संस्था के माध्यम से मास्क, सेनिटाइजर, डिटॉल साबुन सभी छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. एपी सिंह ने राहत सामग्री दी और कोरोना बीमारी से बचाव के लिए टिप्स दिया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामकुंवर यादव, फार्मासिस्ट राममूरत यादव, नाजिम हाफिज अब्दुलहई हाजी, तालिब रजा, बुनकर नेता अबू हुरैरा अंसारी, संजय मिश्रा, तौकीर खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed