फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There will be strong participation of women in every field

Mau News: हर क्षेत्र में होगी महिलाओं की मजबूत भागीदारी

Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
There will be strong participation of women in every field
दोहरीघाट। गोठा मंडी परिसर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शुक्रवार को मधुबन विधानसभा की नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डाॅ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन से देश में महिलाओं की स्थिति बदलेगी। वह दिन दूर नहीं जब संसद समेत हर जगह महिलाओं की मजबूत भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में नारियों को सर्वोपरि स्थान दिया गया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं सशक्त बनाना चाहते हैं। इसलिए हमारा फर्ज है कि 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करें। कहा कि जिस देश में नारी सशक्त होगी, वह देश भी शक्तिशाली होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, पूजा राय, मधुबन विधायक रामविलास चौहान, शकुंतला चौहान, संतोष राय, बजरंगी सिंह, हिमांशु राय, राम अधीन पांडेय, प्रभावती राजभर, रेखा गुप्ता, सरोज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed