{"_id":"63616a977e7498681357bcf1","slug":"there-will-be-speed-in-making-ayushman-card-panchayat-assistants-got-training-mau-news-vns6814557132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्ड बनने में आएगी तेजी, पंचायत सहायकों को मिला प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान कार्ड बनने में आएगी तेजी, पंचायत सहायकों को मिला प्रशिक्षण
विज्ञापन
कोपागंज। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। योजना के तहत विकास खंड के सभागार में मंगलवार को दोपहर खंड विकास अधिकारी हरिमोहन सिंह की अध्यक्षता में पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग अब पंचायत सहायकों के माध्यम से लाभार्थियों के नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने की तैयारी कर रहा है। कार्ड के जरिये लाभार्थी परिवार को पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज संबद्ध अस्पतालों में भर्ती होकर प्राप्त कर सकते हैं। जिला मुख्यालय से आये विशेषज्ञों ने पंचायत सहायकों को पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षित किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सहायकों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र लाभार्थी आयुष्मान कार्ड से वंचित नहीं रहना चाहिये। प्रशिक्षण में प्रोग्राम कोआर्डिनेटर आयुष्मान भारत डॉ. पीएन दुबे ने पंचायत सहायकों को वर्ष 2011 की सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्ड धारक, अंत्योदय कार्ड धारकों को ग्रामीण अंचल में छूटे पात्र लाभार्थियों का कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
इसी क्रम में बीपीसीएम नीलम चौहान ने पंचायत सहायकों से कहा कि कहीं कोई समस्या आये तो उन्हें सूचित कर समाधान कर सकते हैं। इस मौके पर आशीष श्रीवास्तव,रामप्रवेश यादव, एडीओ पंचायत विजयशंकर सिंह,एपीओ अनूप कुमार सहित सभी ब्लॉक कर्मी मौजूद थे।