फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There will be diversion at many places regarding Chhath Puja

छठ पूजा को लेकर कई स्थानों पर रहेगा डायवर्जन

Tue, 09 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
There will be diversion at many places regarding Chhath Puja
मऊ। लोक आस्था के महापर्व छठ को सकुशल सम्पन्न कराने के लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। छठ पूजा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के भीड़ नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति की गई है। वहीं शहर में कई मार्गों पर डायवर्जन किया गया है। इन मार्गों पर पूजा के लिए जाने वाले वाहनों के अलावा अन्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। यातायात प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि छठ पूजा को लेकर बलिया मोड़, मतलूपुर, बढुआगोदाम से बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वहीं नगर के गाजीपुर तिराहा, फातिमा चौराहा, मिर्जाहादीपुरा, भीटी, खालसा कानूनगोयान चक से पूजा के लिए जाने वाले वाहनों के अलावा सभी छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। यह पाबंदी शाम के तीन बजे से पूजा की समाप्ति तक, वहीं भोर में तीन बजे से पूजा की समाप्ति तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed