फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was fog in the morning, the sun got relief

सुबह छाया रहा कोहरा, धूप तो मिली राहत

Sun, 30 Jan 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
There was fog in the morning, the sun got relief
मऊ। ठंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। रविवार को सुबह आसमान कोहरे से पटा रहा। लोगों की दिनचर्या पर कोहरे का भी खासा असर देखने को मिला। सुबह लगभग सात बजे तक कोहरा छाए रहने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। बर्फीली हवा चलने से प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

शीतलहर तथा कोहरे का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। रविवार को तड़के से ही कोहरा छाए रहा। सुबह लगभग सात बजे तक कोहरे होने के चलते लोग देर तक घर में ही दुबके रहे। सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। सुबह अपने काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 50 प्रतिशत रही। जबकि 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन

भगवान सूर्य के उदय होते ही जन जीवन में अचानक जोश का संचार हो गया। धूप निकलने के बाद जिले के बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। लोग आलस्य को त्याग अपने रुके कामों को निबटाने में व्यस्त हो गए। शीतलहर का कहर चलने के चलते रिक्शा, ठेला, खोमचा तथा पटरी दुकानदारों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। शाम होते ही पटरी दुकानदार अपना दुकान समेट कर घर जाने को मजबूर हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed