फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was chaos in Durga pandals till late evening

दुर्गा पंडालों में देर शाम तक रही गहमागहमी

Tue, 04 Oct 2022 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
There was chaos in Durga pandals till late evening
नगर के सिंधी कालोनी में सिंधी नवयुवक दल के तत्वावधान में स्थापित मां की प्रतिमा।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नवरात्र के आठवें दिन सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बने पूजा पंडालों में गहमागहमी रही। व्रती महिलाओं व पुरुषों ने मां दुर्गा की आराधना कर आशीर्वाद लिया। भक्त मां दुर्गा का दर्शन कर भाव विभोर हो उठे। व्रती महिलाओं ने मां दुर्गा को लाल चुनरी और नारियल चढ़ाया। आरती के समय पंडालों में काफी भीड़ देखी गई। नगर के रौजा, भीटी, बाल निकेतन, स्वदेशी काटन मिल, सहादतपुरा, हिंदी भवन, रौजा, गोला बाजार, अलहदादपुर सहित विभिन्न दुर्गा पंडालों में भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। शंखनाद से पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। मां दुर्गा के जयकारे से पंडाल गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

चिरैयाकोट: थाना क्षेत्र के विभिन्न पांडालों में रविवार को देर शाम प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। इंदारा: अदरी स्टेशन रोड, जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति, श्री बाल दुर्गा पूजा समिति इंदारा गांव, नव युवक मंगल दल दुर्गा पूजा समिति इंदारा सहित विभिन्न पंडालों में भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। मझवारा: क्षेत्र के पवनी, मझवारा, बलिया बार्डर सहित विभिन्न इलाकों में स्थापित दुर्गा पंडालों में पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुुओं का रेला लगा रहा। नवरात्र की अष्टमी को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही मां का पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। पूरे दिन मंदिरों में मां का जयकारा गूंजता रहा। घर पर भी नौ दिनों तक अनुष्ठान व व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से मां का पूजन किया। देवी महागौरी के बारे मेें मान्यता है कि कभी भगवान शंकर ने देवी काली पर गंगा जल छिड़का था तो महागौरी के रूप में अवतरित हो गई थीं। जिन्हें सृष्टि का आधार भी कहा जाता है। वह अक्षय सुहाग की प्रतीक देवी भी हैं। उनकी पूजा विवाहित महिलाओं को फल प्रदान करती हैं। इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए नगर के शीतला माता मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। उन्होंने नारियल, चुनरी के साथ महागौरी का पूजन अर्चन किया। उधर नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने भी घर पर विधि विधान से मां दुर्गा के आठवें अवतार की पूजा की। उधर नगर के पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के बाद चहल पहल बढ़ गई है। हर ओर मेला जैसा दृश्य नजर आ रहा है। वातावरण भक्तिमय हो गया है।

नगर के गोला बाजार में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा।संवाद

नगर के गोला बाजार में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा।संवाद- फोटो : MAU

परदहां ब्लाक के पिपरीडीह में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा।संवाद

परदहां ब्लाक के पिपरीडीह में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा।संवाद- फोटो : MAU

अमर ला में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी कन्या पूजन के दौरान प्रसाद ग्रहण करतीं बच्चियां।संवाद

अमर ला में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी कन्या पूजन के दौरान प्रसाद ग्रहण करतीं बच्चियां।संवाद- फोटो : MAU

ारदीय नवरात्र के महाअष्टमी पर नगर के शीतला माता धाम पर दर्शन के लिए लगी लंबी कतार।।संवाद

ारदीय नवरात्र के महाअष्टमी पर नगर के शीतला माता धाम पर दर्शन के लिए लगी लंबी कतार।।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed