फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was chaos as soon as the dead body of the young man came.

युवक का शव आते ही मचा कोहराम

Sat, 22 May 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
There was chaos as soon as the dead body of the young man came.
बड़रांव ब्लाक के करमपुर सबरसपुर गांव निवासी एक युवक की महाराष्ट्र में आए ताउते चक्रवाती तूफान में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। शनिवार को शाम चार लगभग चार बजे शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवाजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

घोसी तहसील के करमपुर सबरसपुर गांव के विजयवीर सिंह (34) पुत्र धर्मराज सिंह महाराष्ट्र में मथेव कंपनी के पी-305 जहाज में रिंगर पद पर तैनात थे। दो दिन पूर्व महाराष्ट्र में आए चक्रवाती तूफान में यह जहाज ही डूब गया था। इसमें लगभग 40 से अधिक जवान लापता हो गए थे। जहाज में सवार विजयवीर सिंह के लापता होने की सूचना मिलने के बाद ही उसके परिजन उसके सलामती के लिए ईश्वर प्रार्थना कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को महाराष्ट्र से सूचना मिली कि दो दिन से लापता विजयवीर सिंह का शव बरामद हो गया। तत्पश्चात शनिवार को अपराह्न लगभग चार बजे मृतक का शव घर पहुंचते ही उनकी पत्नी पूनम सिंह, माता पुष्पा देवी तथा भाई अजय बीर सिंह बच्चे निक्की तथा चमन का भी रो-रो कर बुरा हाल रहा। बताते चले कि मृतक कोतीन वर्ष पूर्व ही नौकरी मिली थी। अंतिम संस्कार मुक्ति धाम दोहरीघाट पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed