फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was chaos all around due to power cut

बिजली कटौती से चारों तरफ मची त्राहि त्राहि

Sat, 30 Apr 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
There was chaos all around due to power cut
भीषण गर्मी और ऊमस में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। बिजली कब आएगी और कब तक रहेगी, कब चली जाएगी इसका कोई ठिकाना नहीं है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाह कार्य प्रणाली से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। किसान मजदूर बुनकर छात्र-छात्राएं सभी बिजली विभाग के दुर्व्यवस्था से परेशान नजर आ रहे हैं। एक तरफ भीषण गर्मी और ऊमस का मौसम चल रहा है। दिन में आसमान से बरसती आग, तपती हुई धरती परंतु राहत के लिए बिजली नदारद रात में भीषण गर्मी और ऊमस और मच्छरों की फौज का आक्रमण लोगों का जीवन दूभर कर रहा है। बिजली नदारद रहने से कृषि कार्य तो प्रभावित हो ही रहा है। शहरी क्षेत्रों में लोग पानी के लिए तरस जा रहे हैं। बिजली की आंख मिचौली से लोग खून के आंसू रोने को विवश हैं। परीक्षा की तैयारियों के लिए छात्र-छात्राएं बिजली की अनुपलब्धता के चलते काफी परेशान हैं। बुनकरों की भी परेशानी बिजली के अनियमित आपूर्ति से चरम पर है। समाज का हर वर्ग बिजली की आंख मिचौली से विभागीय कार्य प्रणाली को कोस रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऊर्जा मंत्री के जिले में बिजली की आंख मिचौली से हर तरफ लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। इस संबंध में सुरेश सिंह, मुमताज अंसारी, वसीर अहमद, राम अवध यादव, परमा यादव, सुभाष राजभर, मोहन कुमार गुप्ता, विजय शंकर, श्रवण कुमार मद्धेशिया, खुर्शीद अहमद अंसारी ,अजय कुमार गुप्ता, प्रेम कुमार गौड़, नंद कुमार विश्वकर्मा, अरुण कुमार गुप्ता, सहित समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने बिजली की अनियमित आपूर्ति पर द्वारा गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए अंविलंब प्रभावी कदम उठाए जाने की आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed