फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was a dispute with the son during the game, the youth got angry with the interference of the father and killed him

Mau News: खेल के दौरान बेटे से हुआ था विवाद, पिता के दखल से नाराज होकर युवकों ने की थी हत्या

Tue, 13 Aug 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute with the son during the game, the youth got angry with the interference of the father and killed him
चार दिन पहले फुटबॉल खेलने के दौरान बेटे से युवकों के हुए विवाद के बाद कोपागंज में एक व्यक्ति की हत्या का खुलासा सोमवार को एसपी इलामारन जी ने किया। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयोग हुए चाकू को बरामद किया।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता केे दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर में 25 दिन पहले फुटबॉल मैच खेल रहे युवकों के बीच में कहासुनी हो गई थी। उसी बीच भदसा मानोपुर निवासी ज्याउद्दीन (40) जो शादी के बाद मुहल्ला हकीमपुरा में रहता था। उसने युवकों के बीच हुई कहासुनी में दखल दिया था। उसी से फुटबॉल खलने वाले युवक नाराज हो गए। सभी ने मिलकर ज्याउद्दीन को मारने की साजिश रची। मुहल्ला हकीमपुरा में बृहस्पतिवार की रात उस पर चाकुओं से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिला अस्पताल जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी दरख्सा खातून ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा कायम कराया था।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि रविवार की रात को कोपागंज थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि अपराधी डाड़ी चट्टी पर मौजूद हैं। थानाध्यक्ष ने टीम के साथ रात 10 बजे आरोपी अलकमा पुत्र हेसामुद्दीन निवासी हुंसापुरा, कोपागंज को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया। सोमवार को सुबह 11 बजे भदसा मानोपुर फोरलेन तिराहे के पास दो और आरोपी अबूशमा मुहल्ला वाजिदपुरा, कोपागंज व नासिर निवासी हकीमपुरा कोपागंज को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed