फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was a demarcation regarding the encroachment on the land of the state library

राजकीय पुस्तकालय की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हुआ सीमांकन

Fri, 24 Dec 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
There was a demarcation regarding the encroachment on the land of the state library
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश के क्रम में सरकारी भूमियों को सुरक्षित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसी के क्रम में शुक्रवार को सहादतपुरा में नान जेड ए की जमीन का सीमांकन उपजिलाधिकारी सदर की उपस्थिति में राजस्व की टीम ने किया। राजस्व टीम द्वारा गाटा संख्या 281, 282 में राजकीय पुस्तकालय की भूमि पर सीमांकन कर अवैध अतिक्रमण को चिंहित किया गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि उक्त भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। इस दौरान अतिक्रमण कारियों को मौके पर बुलाकर चेतावनी दी गई कि अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटा लें, अन्यथा दो दिन के बाद अतिक्रमण प्रशासन द्वारा हटवा दिया जाएगा। बताया कि मौके पर उपस्थित पक्षों ने सीमांकन से संतुष्ट होकर स्वयं अवैध अतिक्रमण हटाने पर सहमति जताई। इस प्रकार शिक्षा विभाग की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटते हुए बाउंड्री बनाकर शिक्षा विभाग की भूमि को सुरक्षित कर लिया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed