फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is no change in the fire raining from the sky

आसमान से बरस रही आग मेें तब्दीली नहीं

Sun, 12 Jun 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
There is no change in the fire raining from the sky
नगर के डीसीएसके मोड़ पर गर्मी के बीच स्कूटी पर मुंह बांधकर जातीं युवतियां।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। शरीर झुलसा देने वाली धूप और उमस से बेहाल कर देने वाली गर्मी रविवार को भी जारी रही। सुबह से ही तेज धूप का जो दौर चला तो वह शाम तक जारी रहा। रात में भी मौसम में कोई बदलाव नहीं रहा। गर्म हवा लोगों को बेचैन किए रही। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति रही। लोग जरुरी कार्यो से निकले तो शरीर को ढक कर और एहतियात बरतते हुए निकले। पिछले जून की अपेक्षा इस बार ज्यादा गर्मी रही। लगातार तीन दिनों से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को हवा चलने के चलते तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। पारा अधिकतम 41 तथा न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस पर रहा। 13 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो 12 जून 2021 को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस बार जून माह में इतनी गर्मी पड़ रही है कि दिन तो क्या रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा है। तीखी धूप सड़कों पर निकलना मुश्किल रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा लपेटकर ही घरों से बाहर निकले। सहादतपुरा, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, बालनिकेतन, भीटी समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर गर्मी से निजात पाने के लिए लोग गन्ने का रस, कोल्डड्रिंक, खीर, ककड़ी , तरबूज और अन्य शीतल पेय पदार्थों का प्रयोग करते देखे गए। हालांकि इसके बाद भी लोग गर्मी से बेचैनी महसूस करते रहे। यहां तक कि पंखा, कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed