फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is a gathering of stray animals on the main road of the city.

Mau News: नगर के मुख्य मार्ग पर छुट्टा पशुओं का लगा रहता है जमघट

Thu, 07 Sep 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
There is a gathering of stray animals on the main road of the city.
मऊ। छुट्टा पशुओं को पकड़ कर पशु आश्रय स्थलों तक पहुंचाए जाने का शासन का आदेश बेअसर साबित हो रहा है। नगर के मुख्य मार्ग सहित विभिन्न वार्डों में इन्हें घूमते हुए देखा जा सकता है। इनके आपस में भिड़ते रहने से अक्सर सड़क पर भगदड़ की स्थिति हो जाती है। इनकी जद में आकर कई लोग घायल हो चुके हैं। जबकि इनके बीच सड़क पर खड़ा हो जाने से यातायात व्यवस्था पर असर पड़ता है। ऐसे में मुख्य मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं है। उधर, अधिकारी इन पशुओं को गो आश्रय स्थल पर भेजे जाने की बात कह कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग, गाजीपुर तिराहा, जिला अस्पताल मार्ग, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज बस स्टैंड, बाल निकेतन, चौक, मिर्जाहादीपुरा, ब्रह्मस्थान, भीटी, मुुंशीपुरा सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर छुट्टा पशुुओं का सड़कों पर जमघट आम बात है। इनके इस तरह घूमने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हालांकि इन छुट्टा पशुओं को पकड़ कर रखने के लिए नगर क्षेेत्र में पशु आश्रय स्थल बनाए गए हैं। 52 पशु आश्रय स्थलों में लगभग 5056 छुट्टा पशु रखे गए हैं। बावजूद इसके पशु सड़कों और गलियों में टहल रहे हैं। कभी यह लोगों के सामान पर हमला बोलते हैं तो कभी आपस में ही भिड़ जाते हैं। इस बाबत अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश सिंह का कहना है कि नगरपालिका क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को पकड़ने का काम नगरपालिका प्रशासन का है।
विज्ञापन

इनसेट

शीघ्र पशु आश्रय स्थल पर भेजे जाएंगे पशु: ईओ
दोहरीघाट। आवारा पशु गांवों में जहां किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं कस्बे में सड़कों पर छुट्टा पशुओं का जमघट लग जा रहा है। इसके चलते राहगीरों का राह चलना दूभर हो गया है। कहने के लिए तो इन छुट्टा पशुओं के लिए तमाम जगहों पर पशु आश्रय स्थल बनाए गए हैं। नगर पंचायत में भी मल्लाह टोला मुहल्ले में पशु आश्रय स्थल बनाया गया है किंतु अधिकारियों और कर्मचारियों के लापरवाही से यह नाकाफी साबित हो रहा है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम का कहना था कि जल्द ही अभियान चला कर छुट्टा पशुओं को पशु आश्रय स्थल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed