फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is a fight in the processions between the bride and groom over food.

भोजन को लेकर बारातियों घरातियों में मारपीट

Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
There is a fight in the processions between the bride and groom over food.
मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर में एक परिवार में रविवार की रात आई बारात में भोजन की बात पर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दूल्हा और उसका चचेरा भाई घायल हो गए। रात में बाराती लौट गए और दूल्हन को साथ लेकर वर पक्ष के लोगों ने आजमगढ़ में भंवरनाथ मंदिर में रात में शादी कराया। दूल्हे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हन के पिता और तीन भाइयों को गिरफ्तार शांति भंग की आशंका की धारा में चालान कर दिया। इसके बाद दूल्हन को लेकर दूल्हा आजमगढ़ के एक मंदिर में गया दूल्हे दूल्हन की शादी हुई। दूल्हे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हन के पिता और तीन भाइयों को पुलिस ने शांति भंग की आशंका की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर में रविवार की रात गांव निवासी सोचन चौहान पुत्र लक्ष्मन चौहान की पुत्री संगीता की शादी के लिए आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा गांव निवासी वसंत चौहान के लड़के जितेंद्र चौहान की बारात आई हुई थी। बारात दरवाजे पर आने के बाद घरातियों ने आवभगत किया। द्वारपूजा और नाश्ता वगैरह के बाद वरमाला का कार्यक्रम चलने लगा। इसी बीच भोजन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मार पीट तक हो गई। जिसमें दूल्हा जितेंद्र 20 और उसका चचेरा भाई हरेंद्र चौहान (25) घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर मारपीट चल रही थी इधर माहौल खराब देख दूल्हन को कार से लेकर दूल्हा वहां से निकल लिया। दूल्हा दुल्हन को जाते देख सभी बाराती भी वहां से चल दिए। वहां से चलकर आजमगढ़ के भंवरनाथ मंदिर पहुंचे। वहां रात में ही दोनों की शादी संपन्न करा दी गई। सुबह दूल्हे का पिता चिरैयाकोट थाने पहुंचकर दूल्हन के पिता सोचन और तीन भाईयों धर्मेंद्र, राम समुझ और टुनटुन चौहान के खिलाफ मारने पीटने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया। इस संबंध में थाने के एसएसआई उमेशचंद यादव ने बताया कि मार पीट हुई थी, मामूली चोटें भी आई थी। दूल्हे के पिता की तहरीर पर लड़की के पिता और तीन भाइयो के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed