{"_id":"60c7951f8ebc3e12790ff436","slug":"there-are-still-misconceptions-about-vaccination-in-the-countryside-mau-news-vns594841593","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर जिम्मेदार विपक्षी नेता जनता में भ्रम फैला रहे हैं- कामेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर जिम्मेदार विपक्षी नेता जनता में भ्रम फैला रहे हैं- कामेश्वर
विज्ञापन
मऊ। नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में सोमवार को भाजपा की बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। कहा कि सरकार सबको साथ लेकर चल रही है, किन्तु गैर जिम्मेदार विपक्ष जनता को भ्रमित करने के लिए भ्रामक प्रचार कर रहा है। कोविड टीके का विरोध करने वाले खुद तो टीका लगवा रहे हैं किंतु आम जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार द्वारा निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है किंतु विपक्ष के गैर जिम्मेदार नेता टीके के मूल्य कों लेकर भ्रम फैला रहे हैं। विकट परिस्थिति में भी विपक्ष जनता के लिए राहत नहीं बल्कि आफत फैलाने का कार्य कर रहा है।
प्रदेश के विधान सभा चुनाव के लिए सावधान रहने का आह्वान करते हुए विपक्ष की चाल को नाकामयाब बनाने को कहा। कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता प्राथमिक चिकित्सालयों को गोद लेंगे तथा उनके जिर्णोद्धार में सहयोग करेंगे। कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रो कोविड परामर्श केंद्र खोले जा रहे है। कहा कि आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष की चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी कमर कस चुकी है। दावा किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का कार्यकर्ता ही होगा।
इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,अरविंद सिंह,मुन्ना दुबे,सुनील गुप्ता,अखिलेश तिवारी,दुर्गविजाय राय, डा एच एन सिंह, बजरंगी सिंह, गनेश सिंह, आनंद प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, रामाश्रय मौर्य, राधेश्याम सिंह, संगीता द्विवेदी, नूपुर अग्रवाल, भरत भैया, कृष्ण कांत राय सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।