फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There are still misconceptions about vaccination in the countryside

टीकाकरण को लेकर देहातों में अभी भी हावी है भ्रांतियां

Mon, 14 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
There are still misconceptions about vaccination in the countryside
मधुबन (मऊ)। कोरोना वायरस से लड़ाई में भले ही टीकाकरण को प्रमुख हथियार माना जा रहा है लेकिन ग्रामीण इलाकों में फैली अफवाहों और भ्रांतियों के कारण लोग टीकाकरण में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इससे अभियान कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। जिले में युवाओं के लिए शुरू हुए टीकाकरण में युवाओं का उत्साह नहीं दिख रहा है। इसका परिणाम है कि पहले 10 दिनों में 1900 युवाओं काटीकाकरण का लक्ष्य विभाग ने निर्धारित किया था, लेकिन इसके सापेक्ष 1588 युवाओं ने ही टीकाकरण कराया।यानी 17 फीसदी युवाओं ने टीकाकरण करानेको लेकर उत्साहित नहीं दिखे।
विज्ञापन

फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के 78 ग्राम सभाओं की आबादी लगभग तीन लाख है। ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधान, ब्लॉक, शिक्षा विभाग के सहयोग से 70 तैयार करके प्राथमिक विद्यालय में टीकाकरण के अलावा अस्पताल में टीकाकरण हो रहा है।बताते चले कि फतेहपुर मंडाव में एक जून से सीएससी फतेहपुर पीएससी दुबारी केंद्रों पर युवाओं के लिए टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

पांच जून तक इन केंद्रों पर प्रतिदिन 700 युवाओं काटीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 5 जून तक580 युवाओं को टीके की पहली डोज लगाई गई।वही 7 जून से फतेहपुर मंडाव में 300 प्रतिदिन के सापेक्ष 7 जून को 265 और 8जून को 253 तो 9 जून को 254 जबकि 10 जून को 236 युवाओं को टीके की पहली डोज लगाई गई। यानी पांच दिन में 1200 के सापेक्ष 1008 युवाओं ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में गांव में जहां जागरूकता की कमी है वहीं कुछ लोग आगे आ रहे हैं। मधुबन नगर पंचायत के पाती गांव में सभासद आलोक मल के नेतृत्व में 70 लोगों को टीकाकरण किया गया। वहीं इस संबंध में जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसमें गांव के प्रधान के अलावा समाजसेवी तथा दूसरे लोगों की मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed