फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There are only leaders in the farmers' movement, not farmers - Kameshwar Singh

किसान आंदोलन में केवल नेता हैं किसान नहीं- कामेश्वर सिंह

Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
There are only leaders in the farmers' movement, not farmers - Kameshwar Singh
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान नहीं हैं वे केवल किसान संगठनों के पदाधिकारी हैं। कृषि कानूनों का विरोध करने पर उनसे पूछा गया कि कानून में क्या कमी है, उसे बता दीजिए , उसे हटा दिया जाएगा। लेकिन आंदोलनकारी नेता कानूनों की कमी नहीं बता रहे हैं। केवल निरस्त करने की बात कर रहे हैं। कानून क्यों रद्द होगा। यह बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा। वह मंगलवार को जीवनराम हास्टल के मैदान में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने आंदोलन कारी किसान नेताओं सरकार ने 11 बार वार्ता किया लेकिन आंदोलनकारी अपनी जिद पर अड़े हैं। वहां से किसानों की ट्रैक्टर रैली ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर देश का अपमान किया हैं। ऐस ही हैं दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान नेता। कहा कि किसानों के उत्थान का प्रतीक है ट्रैक्टर, उनके शौर्य का प्रतीक है। एक सवाल के जवाब में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानून को लेकिन किसान नाराज नहीं है। वे कई मुद्दों पर सरकार से हारे हैं। ऐसे ही हारे हुए लोगों का संगठन किसान आंदोलन कर रहे हैं। सपा के ट्रैक्टर रैली पर रोक लगती है और भाजपा की ट्रैक्टर रैली निकलती है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा देश महान लोकतंत्र का देश है। प्रशासन से अनुमति लेकर रैली कोई निकाल सकता है। उस पर कोई रोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed