फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There are eight shopping malls in the city but no one has parking

शहर में आठ हैं शापिंग माल लेकिन एक के पास भी पार्किंग नहीं

Wed, 04 Nov 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
There are eight shopping malls in the city but no one has parking
मऊ। जिला मुख्यालय के साथ जिले के किसी भी बाजार में वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। न तो नगरपालिका की ओर से एक भी पार्किंग बनाई गई है और न ही शहर में मौजूद शॉपिंग मार्ट की तरफ से इस व्यवस्था को ध्यान में रखा गया है। देखा जाए तो शहर में आठ शापिंग मार्ट हैं। इनमें सात सहादतपुरा मुहल्ले में मुख्य सड़क पर हैं। इनमें से एक को छोड़कर किसी की पार्किंग नहीं है। एक शॉपिंग माल में अंडरग्राउंड में पार्किंग है तो जरूर लेकिन रेस्टोरेंट संचालित होने के कारण उसमें कोई वाहन खड़ा नहीं करता। सभी माल के सामने मेन रोड पर ही वाहन खड़े किए जाते हैं। जिससे शहर में जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर में लगने वाले अतिक्रमण को हटाने की जिम्मेदार अतिक्रमण हटाओ दस्ता की है। लेकिन सालों से इन स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कवायद नहीं की गई। नगर पालिका और पुलिस तथा प्रशासन से सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान कई सालों पहले चलाया गया था। लेकिन अब कोई प्रयास नहीं किया जाता।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर गाजीपुर तिराहा से लेकर कचहरी मोड़ तक जाम लगा रहता है। इस दूरी के बीच में एक शॉपिंग माल है लेकिन उसके नीचे अंडर ग्राउंड में रेस्टोरेंट चलता है जिस कारण वहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सामने पीडब्ल्यूडी की जमीन में वाहनों को खड़ा किया जाता है। लेकिन वह जगह ग्राहकों के वाहनों के सापेक्ष काफी कम है लिहाजा वाहन रोड तक यहां तक कि दूसरी तरफ अस्पताल परिसर तक खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहल्ले के चंदन कुमार कहते हैं कि वाहनों को पार्किंग में खड़े करने और हाइवे पर डिवाइडर बना देने से जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाती। इसी प्रकार सहादतपुरा में ही हाइडिल कॉलोनी से लेकर रोडवेज तक मुख्य रोड पर पांच अन्य शॉपिंग माल हैं। इनमें रोजाना कई ग्राहक आते हैं। इनकी पार्किंग न होने से सभी वाहन रोड के किनारे खड़े होते हैं। मुहल्ले के अभिषेक वर्मा कहते हैं कि इससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन को पार्किंग की व्यवस्था कराकर उस पर सख्ती से अमल करना चाहिए।
इसी प्रकार सदर चौक पर भी दिन भर जाम की स्थिति रहती है। चौक के अनवारुल कहते हैं कि जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क का चौड़ीकरण करके बाल निकेतन से मिर्जाहादीपुरा चौराहे तक डिवाइडर बनवाना चाहिए। मिर्जाहादीपुरा चौराहे के पास भी दुकानों के आगे वाहनों के खड़े रहने से जाम लगाता रहता है। मुहल्ले के समाजसेवी और दुकानदार मुश्ताक कहते हैं कि जाम लगते रहने से दुकानदारी भी खराब होती है। इधर भीटी अंधा मोड़ से लेकर भीटी चौराहा और बहादुरगंज रोड तक जाम की समस्या पूरे दिन रहती है।

ये हैं सबसे अधिक जाम लगने वाले स्थान :
- गाजीपुर तिराहा से लेकर कचहरी मोड़ तक
- बुनाई विद्यालय से आजमगढ़ मोड़ तक
- आजमगढ़ मोड़ से रोडवेज तक
- बाल निकेतन से अंधा मोड़ भीटी चौराहा बहादुरगंज मोड़ तक
- हट्ठीमदारी से सदर चौक ,संस्कृत पाठशाला तक
- आर्य समाज मंदिर से घोड़ा दलाल की बारी तक
- मिर्जाहादीपुरा चौक से डोमनपुरा मोड़ तक
अंडरग्राउंड पार्किंग का है प्रस्ताव
शहर के आजमगढ़ मोड़ पर सब्जी मंडी वाले स्थान पर लगभग दस विस्वा में अंडर ग्राउंड पार्किंग बनवाने का नगर पालिका का प्रस्ताव है। नगर पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी बताते हैं कि बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर इसे स्वीकृत कराया जाएगा।भूतल पर दुकानें बनवाई जाएंगी। सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। चौड़ीकरण के बाद इसमें डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। डिवाइडर बन जाने से जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed