फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There are 39 ventilators in the district, 63 oxygen concentrators

जनपद में हैं 39 वेंटिलेटर, 63 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Sun, 16 May 2021 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
There are 39 ventilators in the district, 63 oxygen concentrators
मऊ। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें कोविड नियंत्रण की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में सर्वप्रथम मंडलायुक्त द्वारा ऑक्सीजन सपोर्टेड बेडों की संख्या एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। जिस पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि 130 बेड ऑक्सीजन पाइपलाइन, 247 बेड ऑक्सीजन सिलिंडर और 63 बेड ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के हैं। एंबुलेंस की संख्या 18 है। जनपद में कुल वेंटिलेटर 39 हैं। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बताया कि सभी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सरकारी हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल आरआरटी की संख्या 62 व रेमडेसीविर की कुल 198 डोज मिली है। जिसमें 116 डोज लगाई जा चुकी है। 82 डोज उपलब्ध है तथा आवश्यकतानुसार रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही है।

इस दौरान स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान की स्थिति के बारे में समीक्षा की गई। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद मऊ की 671 ग्राम पंचायतों के 1462 राजस्व ग्रामों में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का कार्य 1315 सफाई कर्मियों के माध्यम से अभियान चलाकर कराया गया। ग्रामीण क्षेत्र में कुल 3380 स्प्रे मशीनें सैनिटाइजेशन के लिए उपलब्ध हैं। इसी प्रकार सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में प्रतिदिन सफाई ब्लीचिंग, सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव, फॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त फायर विभाग द्वारा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, सीडीओ राम सिंह वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव, के हरि सिंह, विजय शंकर राय, नगर मजिस्ट्रेट, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप जिलाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed