फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Theft of three lakhs after breaking the lock three shops in Mandi

मंडी में तीन दुकानों का ताला तोड़ तीन लाख उड़ाए चोर

Thu, 30 Jul 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Theft of three lakhs after breaking the lock three shops in Mandi
नगर के भुजौटी स्थित फल एवं सब्जी मंडी के एक दुकान में चोरी के बाद टूटी आलमारी। - फोटो : MAU
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित मंडी में तीन दुकानों को निशाना बनाया। इस दौरान चोर ताला तोड़कर अंदर रखा लाखो रुपया नगद चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह चोरों की घटना की जानकारी होने पर फल कारोबारी हंगामा किए। बाद में जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन करने में जुटी थी।
विज्ञापन

बलिया मोड़ पर सब्जी और फल मंडी मौजूद है। फलमंडी में आढ़त का काम करने वाले अधिकांश दुकानदार अकसर पार्टी को भुगतान करने के लिए रुपये को रखते है। सुरक्षा के लिए मंडी में चौकीदार रहते है। इसबीच चोर अच्छेलाल सोनकर की दुकान से चोरों ने ताला काटकर आलमारी में रखे तीन लाख रुपये नगद ,वहीं फल व्यवसायी देवेंद्र कुमार सोनकर की दुकान से ताला काटकर चोरों ने 30 हजार रुपए नगद सहित कई चांदी के सिक्के और संजय सोनकर की दुकान से 80 हजार रुपए और चांदी के सिक्के चोरों कर ले गए। गुरुवार की सुबह आढ़त पर पहुँचे तीनो दुकानदार ताला टूटा देख अवाक थे। बाद में देखे तो आलमारी से रुपया गायब था। इस दौरान व्यापारी लामबंद होकर मंडी समिति के विरुद्ध नारेबाजी किए। बाद में सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच, मामले की जांच की। चोरी की इस घटना से व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed