फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Theft of four and a half lakhs by putting a mask in the grocery store

किराने की दुकान में नकब लगाकर पौने चार लाख की चोरी

Wed, 20 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Theft of four and a half lakhs by putting a mask in the grocery store
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोइरियापार बाजार में मंगलवार की देर रात किराने की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने पौने चार लाख रुपए नगदी चुरा लिया। सुबह दुकान पहुंचने पर दुकान मालिक को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोइरियापार गांव निवासी प्रमोद बरनवाल की कोइरियापार बाजार में किराने की दुकान है। रोज की भांति मंगलवार को प्रमोद अपनी दुकान बंद कर 100 मीटर दूर स्थित अपने घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान से सटे अहाते से दुकान में नकब लगाया और दुकान के अंदर अलमारी में रखे तीन लाख 75 हजार रुपए नगदी चुरा लिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह वह जब दुकान खोलने के लिए आ तो दुकान की स्थिति देखकर सन्न रह गया। इसके बाद उसने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि किराना की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने अलमारी में रखे बिक्री के नगदी रुपए चुरा ले गए हैं, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है, फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed