फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Theft in the house of a woman who went to injured

Mau News: हादसे में घायल रिश्तेदार को देखने गई महिला के घर चोरी

Wed, 06 Mar 2024 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Theft in the house of a woman who went to injured
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ ताजपुर स्थित नई बस्ती कालोनी में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर 25 लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर लिए। घटना के समय घर में रहने वाली महिला ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। बुधवार की सुबह जब वह अपने घर लौटी तो ताला टूटा देखकर उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सौंपी तहरीर के अनुसार कालिंदी पांडे पत्नी स्व. रमाशंकर पांडे सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ ताजोपुर स्थित नई बस्ती कालोनी की निवासी है। मंगलवार को वह दुर्घटना में घायल हुए रिश्तेदार को देखने के लिए उसके घर गई थी और रात में वहीं रुकी थी। घर पर ताला लगा हुआ था। जब सुबह आठ बजे घर आई तो घर का ताला टूटा देख अंदर गई तो कमरे में मौजूद आलमारी और बक्सा का भी ताला टूटा हुआ था।वहीं उसमें रखा हुआ उनकी बेटी और बहू के आभूषण सब गायब थे, जिसकी कीमत करीब 25 लाख बताई गई है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर सरायलंखसी पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटना की जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पुलिस और फारेंसिक टीम गई थी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चोरियों का अब तक नहीं हुआ खुलासा
बढुआ गोदाम। बीते शुक्रवार को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवनागपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर चोरों ने विद्यालय में लगा समरसेबल की चोरी कर ले गए। जबकि छह महीने पहले इमिलियाडीह गांव निवासी बृजनाथ पांडेय के घर बीस लाख रुपये के आभूषण की चोरी के मामले में अभी तक पुलिस ने खुलासा नही किया है। इससे सरायलंखसी थाने की पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed