{"_id":"57c5cdd14f1c1b0b4b2cc137","slug":"theft-in-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सराफा की दूकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सराफा की दूकानों में चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार को सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने के लिए आए। दोनों दुकानों से चोरों ने जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ किया है। घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को सुबह मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने खोजबीन भी की लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं लग सका।
रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में मनोज वर्मा पुत्र विजय वर्मा निवासी बरईपुर मुहम्मदाबाद गोहना एवं विजय वर्मा पुत्र दीनानाथ वर्मा निवासी मुंशीपुरा शहर कोतवाली की सराफा की दुकान है।
सोमवार को दोनों अपनी दुकान बंद करके घर चले गए।
मंगलवार को जब वह आकर अपनी दुकान खोले तो पीछे से सेंध लगी देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर जाकर मनोज वर्मा ने देखा तो उसका काउंटर टूटा हुआ था। वहीं विजय वर्मा की तिजोरी का ताला टूटा हुआ था। मनोज वर्मा की दुकान से तीन ग्राम सोने का झाला, 5000 रुपये नगद एवं विजय वर्मा की दुकान से सात ग्राम सोने की कील, एक किलो चांदी की पायल एवं दो हजार रुपया नगद गायब था।
विज्ञापन
चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर बाजार के लोगों की भीड़ जुट गई। बाजार में काफी दिनों बाद चोरी होने से एक बार फिर से लोगों में चोरों के प्रति भय बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन की। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।