फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Theft in four houses on the night of Diwali, a thief was caught

दीपावली की रात चार घरों में चोरी, एक चोर पकड़ा गया

Thu, 27 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Theft in four houses on the night of Diwali, a thief was caught
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा में सोमवार को दीपावली की रात चोरों ने चार घरों में चोरी की। नकदी सहित हजारों रुपये का सामान समेट ले गये। हालांकि एकचोर को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के करिमाबाद मुहल्ला निवासी संतोष कुमार ने बताया कि दीपावली का त्योहार का उत्सव मनाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। देर रात चोर घर में घुसे और दस हजार रुपये नकदी सहित चांदी का आभूषण चोरी कर ले गये। चोरों ने बगल के आशुतोष राय के घर में भी चोरी की। इन्वर्टर, टीबी, इंडक्शन चूल्हा, तीन कूकर, बर्तन सहित 30 हजार मूल्य का समान चुरा ले गये। उसके बाद चोरों ने मंगलवार की भोर में इंदारा बाजार निवासी निरंजन सिंह के मकान में चोरी का प्रयास किया। लेकिन परिजन गये।
विज्ञापन

परिजनों के शोर पर मचाने पर लोगों ने दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद अदरी पुलिस चौकी के हवाले कर किया। जिन तीनों मकान में चोरी हुई वे 100 मीटर के दायरे में हैं। वहीं, चौथी चोरी इंदारा करिमाबाद निवासी बसीर के यहां हुई। हालांकि मकान मालिक ने बताया कि चोरों के हाथ तो कुछ नहीं लगा। लेकिन चोर जूता-चप्पल ही उठा ले गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed