फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Theft in courier service office by breaking the lock

Mau News: ताला तोड़कर कोरियर सर्विस कार्यालय में चोरी

Tue, 17 Feb 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Theft in courier service office by breaking the lock
मधुबन मझवारा शहीद मार्ग स्थितएक कॉलेज के समीप स्थित कोरियर सर्विस कार्यालय में चोरी के लिए लग - फोटो : जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करते मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप। स्रोत विभाग
मधुबन थाना क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर में सोमवार की रात सड़क किनारे स्थित कोरियर सर्विस कार्यालय में ताला तोड़कर चोरी हो गई।
विज्ञापन

चोरों ने पहले सेंध काटने का प्रयास किया था, विफल होने पर शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। मधुबन थाना क्षेत्र के सुवाह निवासी अविनाश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सिध्दा अहिलासपुर में कोरियर सर्विस का कार्यालय है, जिसमें वो मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

सोमवार की सुबह जब वो कार्यालय पर पहुंचे तो देखा कि, शटर में लगा ताला टूटा है और दीवार में सेंध काटा हुआ था। कार्यालय में रखे दो प्रिंटर, एक लैपटॉप, पांच बैग पार्सल, एक स्कैनर, एक कैमरा, बैटरी और इनवर्टर गायब था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया टीम ने पहुंचकर जांच की है। तहरीर के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed