फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   theft

चोरों ने किया डेढ़ लाख के माल पर हाथ साफ

Thu, 30 Jul 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 30 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
 theft
कोपागंज थाना क्षेत्र के पारा गांव में बुधवार की रात में चोरों ने  एक घर में घुसकर आभूषण, नगदी और कीमती कपड़ों सहित लगभग डेढ़ लाख  का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी परिवार को गुरुवार की सुबह हुई। गृहस्वामी ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन



 कुर्थीजाफरपुर गांव के पास स्थित पारा गांव के रहने वाले परमहंस सिंह अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में मौका देखकर चोर किसी रास्ते छत पर पहुंच गए। गृहस्वामिनी के सिरहाने तकिये के नीचे रखी चाभी लेकर आराम से चोरी की।
विज्ञापन



 अंदर आलमारी में रखे गए सोने के मंगलसूत्र, सिकड़ी, तीन अंगुठियों सहित चांदी के गहने, छह हजार रुपये चुरा ले गए। इसके अलावा तीन बक्से भी ले गए, जो सुबह दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के बैजापुर गांव के सिवान में फेंके मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



 गुरुवार की सुबह जब घर की महिलाएं जगीं और नीचे उतरीं तो घर का सारा सामान तितर बितर देख माजरा समझ में आ गया। उधर बैजापुर गांव के लोग जब सुबह सिवान की ओर गए तो खेत में तीन बक्से फेंके हुए दिखे। गृहस्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed