{"_id":"5f1dc3fa8ebc3e63d25a661b","slug":"the-youth-who-played-wrestling-in-nagpanchami-turned-out-to-be-corona-infected-mau-news-vns5379336126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपंचमी में कुश्ती खेला युवक निकला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागपंचमी में कुश्ती खेला युवक निकला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

अदरी नगर पंचायत के वार्ड एक के खजुरी निवासी है युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ/इंदारा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के पीछे हम लोगों की लापरवाही ही मुख्य कारण हैं। सैंपल देने के बाद नियमत: लोगों को रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन होना चाहिए, लेकिन लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में अदरी नगर पंचायत के खजुरी निवासी 18 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। संक्रमित किशोर बीते शनिवार को नागपंचमी के अवसर पर आयोजित कुश्ती में भी भाग लिया था।
बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय युवक जो कि अदरी नगर पंचायत के वार्ड एक खजुरी निवासी है। युवक बुखार आने पर बीते 18 जुलाई को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच के लिए सैंपल दिया था। सैंपल देने के बाद युवक ने लापरवाही बरता और होम क्वारंटीन के बजाए पूरे मुहल्ले में घूमता रहा। यहीं नहीं वह शनिवार को नाग पंचमी के मौके पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भी शामिल हुआ। इसके पीछे परिवार के सदस्यों की लापरवाही हैं, उन्हें युवक को होम क्वारंटीन रहने के लिए प्रेरित करने की जरूरत थी।उधर नगर पंचायत ने मुहल्ले को हॉटस्पॉट बनाते हुए पूरे मुहल्ले को सैनिटाइज कराया।