फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The youth went to another village, the villagers disappeared

दूसरे गांव गया युवक गायब, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Wed, 30 Sep 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
The youth went to another village, the villagers disappeared
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के मीरपुर मल्लाह निवासी 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया। बुधवार की सुबह युवक का टार्च और रास्ते में पड़े खून की छींटे मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। उधर युवक के गायब होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसी अप्रिय घटना से सशंकित परिजनों और ग्रामीणों ने युवक को बरामद करने की मांग को लेकर मऊ-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम रामभवन तिवारी ने ग्रामीणों को युवक के बरामदगी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर मल्लाह बस्ती निवासी नंदलाल ने बताया कि मंगलवार की रात नदी के दूूसरे पार के गांव चकसोंन गोदामाघाट के दो युवकों ने उसके 22 वर्षीय पुत्र विनोद साहनी को फोन कर गांव बुलाया। फोन आने विनोद टार्च लेकर चला गया। बुधवार की सुबह करीब दस बजे तक जब विनोद वापस नहीं लौटा तो वो खोजबीन में निकले। इस दौरान गांव से पश्चिम नदी को जाने वाले रास्ते के एक ट्यूबेल के पास खून के धब्बे व टार्च मिलने से लोगो मे सनसनी फैल गयी। युवक की हत्या की आशंका पर लोगो ने यूपी 112 पुलिस व कोतवाली पुलिस को सूचना दी।मौके पर मौके पर पहुचे एसडीएम रामभवन तिवारी, सीओ नंद लाल, कोतवाल नीरज पाठक,रानीपुर थानाध्यक्ष रानीपुर कुमुद शेखर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उधर पुलिस की युवक को बरामद करने की मांग को लेकर परिजनों तथा ग्रामीणों ने मऊ-मुहम्मदबाद गोहना मुख्य मार्ग को धर्मसीपुर नहर के पास जाम करने लगे।एसडीएम ने लोगों को युवक को बरामद करने का आश्वासन देते हुए जाम हटवाया।दोपहर बाद मऊ से डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल मे जुटी हुई है। साथ ही इस मामले में देर शाम तक पुलिस कई लोगो से पूछ ताछ करती रही है। उधर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए देर शाम तक गांव तथा नदी पर काफी फोर्स तैनात रही ।इस बाबत कोतवाल नीरज पाठक का कहना है कि जांच पड़ताल चल रही है।अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।युवक के मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed