फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The young man who came in relation with the girl alone in the house raped

Mau: घर में अकेली बालिका से रिश्तेदारी में आए युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 26 Feb 2023 09:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 26 Feb 2023 09:33 AM IST
सार

मऊ जिले के एक गांव में घर में अकेली 11 वर्षीय बालिका के साथ रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
The young man who came in relation with the girl alone in the house raped

विस्तार

मऊ जिले के चिरैयाकोट क्षेत्र के एक बाजार में शुक्रवार की देर शाम घर में अकेली 11 वर्षीय बालिका के साथ रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के माता-पिता घर पहुंचे तो बालिका ने आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़ित चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक बाजार में सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहता है। बांस से बने सामान को बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है। बीते शुक्रवार की शाम वह और उसकी पत्नी इसी काम के चलते बाहर गए हुए थे। इसी बीच गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव निवासी सूर्यप्रताप राम (22) पुत्र हरेंद्रराम उसके झोपड़ी में पहुंचा।
विज्ञापन


उसकी 11 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। जब वह घर पहुंचा तो उसकी बेटी ने घटना की जानकारी दी। इस मामले में एसओ चिरैयाकोट राजेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed