{"_id":"608bfba88ebc3e8d36640433","slug":"the-young-man-died-due-to-drowning-in-the-river-came-with-his-brother-in-law-to-visit-doharighat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की नदी में डूबने से हुई मौत, साले के साथ दोहरीघाट घूमने आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक की नदी में डूबने से हुई मौत, साले के साथ दोहरीघाट घूमने आया था
Fri, 30 Apr 2021 06:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 30 Apr 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
मऊ के दोहरीघाट कस्बे में ससुराल आए युवक की शुक्रवार को सरयू नदी में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक देवरिया जिले के रुद्रपुर बरहज मोड़ का निवासी था। देवरिया जिले के रुद्रपुर बरहज मोड़ निवासी युवक सतीश चंद अपनी ससुराल बड़हलगंज आया था। वहां से अपने साले के साथ घूमने के लिए दोहरीघाट आया था।
विज्ञापन
यहां सरयू नदी के जानकीघाट पर सतीश अपने साले के साथ नहाने लगा। घाट क्षतिग्रस्त होने के कारण नहाते समय सतीश गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देख उसके साले ने शोर मचाया। लोग मौके पर पहुंचे और सतीशचंद को पानी से निकाला लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की सूचना से उसके ससुराल और घर दोनों जगह कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन