फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The workers welcomed the Minister of State for Minority Affairs who reached the sister's house.

बहन के घर पहुंचे अल्पसंख्यक राज्य मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Fri, 01 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The workers welcomed the Minister of State for Minority Affairs who reached the sister's house.
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के करहा बाजार में अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश अंसारी का स्वा? - फोटो : MAU
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के करहां गांव में शुक्रवार को अपनी बहन फिरदौस और बहनोई डा. मु. जावेद के घर पहुंचे उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ़ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी का कार्यकर्ताओं ने करहा बाजार में फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। लगभग 2; 30 बजे राज्यमंत्री दानिश अंसारी अपनी बहन के घर मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे। राज्य मंत्री से मिलने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। बातचीत कर राज्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान की घटना बहुत ही निंदनीय है। हमारा धर्म इसकी इजाजत कभीं नहीं देता बल्कि धर्म कहता है। कहा कि अगर कोई आप को नफरत से देखता है तो आप उसे गले लगाओ। यही हमारा मजहब सिखाता है। राज्यमंत्री कुछ देर तक वहां रुकने के बाद अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर डॉ. इप्तेखार अंसारी, जिया उल अंसारी, भाजपा नेता अब्दुल फैज खान, इम्तियाज खान, गब्बर सिंह डॉ. गुड्डू अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed