फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The work on the culvert, which was to be built at a cost of Rs 54.12 lakh, has been stalled for two months.

Mau News: 54.12 लाख रुपये से बनने वाली पुलिया का काम दो महीने से बंद

Fri, 08 May 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The work on the culvert, which was to be built at a cost of Rs 54.12 lakh, has been stalled for two months.
स्थानीय तहसील क्षेत्र में दरगाह-सिकड़ीकोल मार्ग पर 54.12 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया का निर्माण कार्य पिछले लगभग दो महीने से बंद है। निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार इस मार्ग पर 5 सेल बॉक्स कल्वर्ट पुलिया का निर्माण होना है। पुलिया की ऊंचाई 10 फीट निर्धारित की गई है और इसकी लागत 54.12 लाख रुपये बताई गई है। लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था ने मुख्य मार्ग पर बड़ा गड्ढा खोदकर केवल आवागमन के लिए मिट्टी का वैकल्पिक रास्ता बना दिया गया है। इसके बाद से निर्माण पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन

ऐसे में राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी उमा शंकर यादव, राम नाथ, रामआश्रय यादव, अजय गोंड, राम विनय यादव, हैदर अली ने निर्माण कार्य बंद होने पर चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश शुरू होने से पहले पुलिया निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आवागमन की समस्या और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पिछले करीब दो महीने से काम पूरी तरह बंद है। पुलिया बनने से क्षेत्र के करीब 20 से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। जेई बाबू लाल ने बताया कि निर्माण के लिए सामग्री मौके पर पहुंचा दी गई है। खोदे गए गड्ढे में पानी के रिसाव के कारण काम बीच में रोकना पड़ा था। पिछले दिनों हुई बारिश से भी निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। अगले दो-तीन दिनों में निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed