{"_id":"617ecf1698d4eb24b778c111","slug":"the-work-of-removing-the-electric-pole-from-saidi-road-intensified-mau-news-vns620381428","type":"story","status":"publish","title_hn":"सईदी रोड से विद्युत पोल हटाने का कार्य हुआ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सईदी रोड से विद्युत पोल हटाने का कार्य हुआ तेज
विज्ञापन
मऊ। नगर के बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग के समीप शहर के बीच से सईदी रोड के चौड़ीकरण की कवायद शुरू हो गई। सईदी रोड से विद्युत पोल हटाने का कार्य शुरू हो गया। चौड़ीकरण कार्य के बाद लोगों को जाम के झाम से निजात मिल सकेगी।
शहर के बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग के दिन भर में कई बार बंद होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। चौड़ीकरण के बीच में बाधा बन रहे विद्युत खंभों को हटाने के लिए नगर पालिका ने पूर्व में ही विद्युत विभाग को 22 लाख रुपए मुहैया कराए थे। लेकिन बीच में ही विद्युत पोल हटाने तथा नवीन पोल पर तार लगाने का कार्य रूक गया था।
व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर सईदी रोज निर्माण और सड़क के बीच से विद्युत पोल जल्द हटाए जाने की मांग की। जिसके बाद फिर से अब कार्य तेजी से किया जा रहा है। सिंधी कॉलोनी, सदर चौक को मुंशीपुरा ओवरब्रिज से जोड़ने वाली सईदी रोड पर जल्द आवागमन सुनिश्चित करने के क्रम में काम में तेजी आ गई है।
विज्ञापन
हालांकि पूर्व में ही इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य कर दिया गया है लेकिन सड़क निर्माण में रोड के बीच आने वाला विद्युत पोल बाधा बन रहा था। सईदी रोड की चौड़ाई बढ़ाने के लिए रेलवे परिसर की बाउंड्री वॉल का निर्माण सहित उसके पुताई का काम किया जा चुका है। इसके पूर्व रेलवे को एक करोड़ 34 लाख रुपए जमा करने के बाद मार्ग की चौड़ाई 22 फुट कराई गई थी। मार्ग के बीच अवरोध के रूप में विद्युत पोल सड़क निर्माण में बाधक था।