फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The wheat crop was left cut in the fields blown away by the storm

Mau News: आंधी से उड़ी खेतों में काटकर छोड़ी गई गेहूं की फसल

Mon, 14 Apr 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The wheat crop was left cut in the fields blown away by the storm
मऊ। बेमौसम बारिश होने के तीन दिन बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव होने से किसान परेशान हैं। रविवार को सुबह लगभग नौ बजे आंधी आने से खेताें में पहले से काटकर छोड़ी गई गेहूं की फसल उड़ गई। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। कई गांवो में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कृषि वैज्ञानिक दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। सुबह लगभग नौ बजे धूल भरी आंधी चलने से खेतों में काटकर छोड़ी गई गेहूं फसल इधर उधर बिखर गई। लगभग 30 मिनट तक कटाई कार्य प्रभावित रहा। इसके चलते सुबह 11 बजे के बजाय सुबह नौ बजे ही कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार को तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 63 प्रतिशत रही। जबकि 14 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थीं। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

गत बृहस्पतिवार को हुई बेमौसम बारिश होने से जिले में 15 से 20 प्रतिशत गेहूं की फसल का नुकसान हुआ था। बारिश होने के बाद किसान अपनी गेहूं की फसल को सूखाकर मंड़ाई कराना शुरू ही किए थे कि रविवार को मौसम में हुए बदलाव से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही थी। वातावरण में नमी होने से मौसम खुशनुमा रहा। किसान अपनी फसल को घर पहुंचाने में लगे रहे। किसानों का कहना था कि हवा के साथ बरसात होती है तो आम और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।तेज हवा से फसल गिर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बालियां टूट सकती हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। हवा के साथ बरसात होती है तो अनाज पानी से फूल जाएंगे। उत्पादकता प्रभावित होगी। आम के टिकोरे भी गिर रहे हैं।
मधुबन: रविवार को मौसम में आए बदलाव से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। सुबह आंधी आने के चलते बाइक चालकों को धूल के गुबार से जूझना पड़ा। पेड़ों की पत्ते सड़कों पर बिखर गए। आकाश में बादल छाने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम के मिजाज को देखकर किसान अपनी फसल को घर पहुंचाने में लगे रहे।

--------------------------------------------------------
मऊ में रविवार आंधी आई जिससे खेतों में काटकर रखी गई गेहूं फसल उड़ गई। कछ क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी ठप रही। तापमान दो डिग्री कम हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री थी तो रविवार को 31 डिग्री हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed