फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The weather took a turn after the morning fog and clouds.

Mau News: मौसम ने ली करवट सुबह धुंध के बाद छाए बादल

Sun, 05 May 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The weather took a turn after the morning fog and clouds.
मऊ। मौसम के बदलते मिजाज का रंग एक बार फिर शनिवार का देखने को मिला। शनिवार सुबह हल्की धुंध रही तो ही पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा हवाओं की गति धीमी रही। जनपद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहा। शनिवार को हवाओं की गति मात्र 13 किलो मीटर प्रतिघंटा रही। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली थी। सड़कों पर निकलने वाले लोग भी धूप नहीं होने से राहत में थे। रबी की फसल के कटाई और मड़ाई के बाद से किसान की धान की बीज डालने के इंतजार में है। किसानों का कहना है कि धान की नर्सरी डालने के लिए खेत को तैयार किया जा रहा है। यदि मौसम में गर्मी कम रहेगी तो धान की नर्सरी डालने के बाद बीज को अंकुरित होने में कम समय लगता है। हल्की बारिश खेत की जुताई भी कराने में आसानी होगी। हालांकि आसमान में बादलों की मौजूदगी से सबसे ज्यादा परेशान ईंट भठ्ठा संचालक थे। भठ्ठा संचालकों को कहना है जनवरी से लेकर अभी तक हर माह की बारिश ने नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

कोट

आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में किसान को सभी फसलों को सुरक्षित कर लेना चाहिए।

विनय कुमार सिंह, प्रभारी, कृषि विज्ञान पिलखी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed