फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The water level of Saryu reached 15 cm above the danger mark.

Mau News: खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर

Sun, 21 Sep 2025 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The water level of Saryu reached 15 cm above the danger mark.
दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद - फोटो : संवाद
दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर पहुंच गया है। तटवर्ती इलाकों के सैकड़ों एकड़ खेत में नदी का पानी घुस गया है। किसानों को अपनी फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी है। शनिवार को 24 घंटे में सरयू नदी के जलस्तर में 15 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर 70.05 मीटर दर्ज किया गया। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 69.90 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 से 15 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

तटवर्ती इलाकों में प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंधों पर पानी का दबाव लगातार बढ़ने लगा है। नदी के बढ़ते जलस्तर से ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कि जब-जब नदी का जलस्तर घटता बढ़ता है तब-जब नुकसान होता है। इस वर्ष सरयू नदी चार बार खतरे के बिंदु को पार कर चुकी है।
नदी की तेज लहरें भारत माता मंदिर, श्मशान घाट, खाकी बाबा की कुटी पर सीधे टक्कर मार रही हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला, बंधों पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश से जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed