फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The villagers stopped the construction of Purvanchal Expressway demanding the construction of the culvert

पुलिया निर्माण की मांग कर ग्रामीणों ने रोका पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण

Sat, 16 Jan 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
The villagers stopped the construction of Purvanchal Expressway demanding the construction of the culvert
मऊ/पिपरीडीह। पिपरीडीह के ताजपुर गांव के पास भैसही नदी पर मौजूद पुलिया को तोड़कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। पुलिया तोड़े जाने से ग्रामीणों को नदी के दूसरे तरफ मौजूद खेतों की निगरानी करने में दिक्कत होने लगी। शनिवार को ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग कर एक्सप्रेस-वे का निर्माण रोकवा दिया। इस दौरान यूपीडा के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मऊ जिले से कुल 26 किमी दूरी तय कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे गुजर रहा। इसमें मुहम्मदाबाद गोहना तहसील से सड़क निर्माण शुरू हो रहा, तो सदर तहसील के ताजपुर गांव से जिले की सीमा को पार कर रहा। इस दौरान ताजपुर से लगे ओन्हाईच, खरगजेपुर, इटौरा, अहिलाद, उस्मानपुर बस्ती, बगली पिजड़ा आदि गांवों के ग्रामीणों की जमीन भैंसही नदी के दूसरी तरफ पड़ती है। जबकि निर्माण के दौरान यूपीडा ने नदी के दूसरी तरफ जाने के लिए बनाई गई पुलिया को तोड़ दिया। इससे किसानों को आने जाने में दिक्कत होने लगी। शनिवार को क्षेत्र के ग्रामीण तोड़ी गई पुलिया के निर्माण की मांग कर विरोध प्रदर्शन कर कार्य रुकवा दिया। गांव के किसान सुबाष यादव, रामकृत यादव, अमरनाथ यादव आदि का कहना है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निकलने से भैसही नदी पर किसानों ने आपसी सहयोग से एक छोटा सा पुल बनाया था। इसे यूपीडा ने तोड़कर वहां मेजर ब्रिज बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वो लोग खेती किसानी के लिए मेजर ब्रिज का प्रयोग तो नही कर पाएंगे। ऐसे में भैसही नदी पर तोड़े गए पुल का निर्माण यूपीडा कराए, ताकि उनकी खेती किसानी का कार्य प्रभावित न हो। लगभग दो घंटे बाद यूपीडा के सीनियर इंजीनियर रितिक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। रितिक कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही मामले का निस्तारण होगा। प्रदर्शन में रेमी यादव, राकेश यादव, ब्रह्मदेव यादव, बिजेंद्र यादव, मुकेश कुमार, रामबिलास, गुड्डू, महावीर, रामानंद, विजय, विरेंद्र, सुफेर राम, अजय, संजय, सूरज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed