फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The video of the incident which was the basis, was declared corrupt in the administration report.

Mau News: जिस घटनाक्रम का वीडियाे था आधार, उसे प्रशासन की रिपोर्ट में बताया करप्ट

Sat, 29 Jun 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
The video of the incident which was the basis, was declared corrupt in the administration report.
नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में बीते दिनों नगर पंचायत प्रशासन द्वारा एक वार्ड के नगर पंचायत सदस्य पर कार्यालय में घुसकर जबरदस्ती दस्तावेज की फोटो लेने और कार्य में दखल देने को लेकर शिकायत की गई थी। तो सभासद की तरफ से नगर पंचायत में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को निकालकर पूरे मामले की जांच की मांग की गई थी। अब नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जिस मामले को लेकर शिकायत की गई थी, उस समय का वीडियो बिजली खराबी के कारण करप्ट बताया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड-11 के सदस्य चंदन चौबे पर 21 जून को नगर पंचायत कार्यालय में जाने और कर्मी को धमकी देने का आरोप लगया गया है। इस मामले में जिलाधिकारी को पत्र दिया गया था। शिकायत पत्र में कहा गया था कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी नगर पंचायत कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। दूसरे दिन यानी 22 जून को नगर पंचायत सदस्य चंदन चौबे ने डीएम और नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर पूरे घटना क्रम की फूटेज निकालने की मांग की थी। लेकिन जिस वीडियो को लेकर पूरी शिकायत की गई थी, नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बताया जा रहा है कि वीडियो बिजली के फॉल्ट होने के कारण करप्ट हो गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सीसीटीवी कैमरे में पिछले एक सप्ताह से रिकॉर्डिंग ही नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

---------------------
सीसीटीवी कैमरा खराब होने की नहीं थी किसी को जानकारी
नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर कार्यालय में लगे सीसीटीवी के खराब होने की जानकारी किसी को नहीं थी। जब शिकायत की गई तो फुटेज निकालने के दौरान जानकारी मिली कि सीसीटीवी कैमरे में कोई रिकॉर्डिंग नहीं हो रही है। अगर इस दौरान नगर पंचायत में कोई घटना हो जाती, तो भी उसकी जानकारी जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
गुमराह कर कर्मियों से कराया गया हस्ताक्षर
नगर पंचायत कार्यालय में सभासद चंदन चौबे द्वारा धमकी देने की शिकायत कर्मियों द्वारा की गई थी। इस बाबत सभासद चंदन चौबे का आरोप है कि शिकायत को लेकर कर्मियों को गुमराह कर हस्ताक्षर कराया गया था। किसी को बीमा कराने तो किसी को नौकरी में बने रहने की बात कह कर हस्ताक्षर कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed