{"_id":"66fed69fb85a003a5d0a7a8b","slug":"the-uncontrolled-car-first-hit-a-truck-then-hit-a-cart-four-injured-mau-news-c-295-1-mau1001-118591-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बेकाबू कार पहले ट्रक में टकराई, फिर ठेले में मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बेकाबू कार पहले ट्रक में टकराई, फिर ठेले में मारी टक्कर, चार घायल
विज्ञापन
घोसी। घोसी कोतवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बुधवार की रात कार अनियंत्रित होकर ट्रक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े ठेले में जा भिड़ी। हादसे में कार में बैठे चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया ।
बुधवार की रात 11 बजे तेज रफ्तार कार दोहरीघाट की तरफ से आ रही थी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट कार अनियंत्रित होकर पहले ट्रक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े ठेले में जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार में बैठे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासीगण दिलीप व धर्मेंद्र सोनकर, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा निवासीगण अमन सिंह और शिवम गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की चीख पुकार सुनकर घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चारों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दिन में होता तो हो सकता था बड़ा हादसा
घोसी। जिस तरह से बेकाबू कार पहले खड़े ट्रक से जा टकराई, उसके बाद ठेेले से टकराने के बाद भी दस फीट दूर तक कार गई। हादसे के समय कार की कितनी तेज होगी कि ट्रक का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होने के साथ ठेला भी बुरी तरह से तहस नहस हो गया। वहीं कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, गनीमत रहा कि हादसा रात में उस समय हुआ जब सड़क वीरान थी, अगर यह हादसा दिन में होता था बड़ी घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।बताते चले कि बीते बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास भी बेकाबू स्कापियो गार्डर से टकरा गई थी। कार की टक्कर से गार्डर भी टेढ़ा हो गया था, यह घटना भी बीती रात हुई थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। लेकिन यह दो घटनाए बेकाबू गति के चलते हो रहे हादसों का ज्वलंत उदाहरण है, बावजूद रात के समय वाहन चालक खासतौर पर चार पहिया वाहन चालकों द्वारा गति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।