{"_id":"6935bc99221c2424470c2bb9","slug":"the-truck-driver-applied-the-brakes-at-a-black-spot-a-motorcycle-crashed-into-the-back-of-the-truck-killing-two-friends-mau-news-c-295-1-mau1002-137355-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ब्लैक स्पॉट पर ट्रक चालक ने लगाया ब्रेक पीछे से बाइक टकराई, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ब्लैक स्पॉट पर ट्रक चालक ने लगाया ब्रेक पीछे से बाइक टकराई, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
आलोक और आदर्श । फाइलफोटो
- फोटो : फाइलफोटो
रतनपुरा (मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर गांव के पास ब्लैकस्पॉट पर शनिवार की रात नौ बजे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस वजह से पीछे से आ रही बाइक टकरा गई। इस पर बैठे दो युवकों की मौत हो गई। मृतक आलोक गिरी उर्फ उदित (19) और आदर्श गुप्ता (18) है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवकों के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेउड़ीकला गांव निवासी आलोक गिरी उर्फ उदित और मोहम्मदपुर बरहिया के मुहवां निवासी आदर्श गुप्ता रतनपुरा स्थित निजी स्कूल में 12वीं के छात्र थे।
रतनपुरा बाजार में किसी दोस्त का जन्मदिन मनाकर एक ही बाइक से लौट रहे थे। घर से एक किमी पहले मऊ-बलिया मार्ग पर डीह तिलक ठाकुर गांव के पास बने ब्लैक स्पॉट पर सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बाइक ट्रक के पीछे घुस गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों वहीं गिर पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन वहां पहुंच गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिता राजेश कुमार गिरी और राजेश कुमार गुप्त की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक को सीज कर थाने में खड़ा कर दिया। साथ ही चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया। आदर्श गुप्ता माता पिता की इकलौती संतान थे, जबकि आलोक दो भाइयों में छोटे थे।

आलोक और आदर्श । फाइलफोटो- फोटो : फाइलफोटो