फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The traveler

सरयू यमुना, ताप्ती गंगा से उतरे 102 यात्री

Tue, 02 Jun 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The traveler
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आई सरयू यमुना एक्सप्रेस से उतरते और चढ़ते यात्री। - फोटो : MAU
मऊ। 23 मार्च से बंद रेलवे स्टेशन पर दो माह से ज्यादा समय बाद चहल पहल दिखी। जब दो यात्री स्पेशल ट्रेन पहुंची। दोनों ट्रेनों से 102 यात्री उतरे, जबकि 11 यात्री रवाना हुए। घोसी सासंद प्रतिनिधि ने यहां उतरे यात्रियों को भोजन का पैकेट देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान इतने दिनों बाद रेलवे स्टेशन पर चहल पहल दिखी। एक जून से शुरू हुए ट्रेन संचालन से यात्रियों को राहत मिली है। मंगलवार को दोपहर 2.10 बजे अमृतसर से जयनगर जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस पहुंची। इस पर 11 यात्री सवार हुए और 29 यात्री उतरे। इसके 45 मिनट बाद सूरत से छपरा जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से 73 यात्री उतरे। 10 मिनट ठहराव के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन से उतरे यात्रियों को घोसी सासंद प्रतिनिधि गोपाल राय, राजविजय ने भोजन के पैकेट संग उन्हें मास्क और सैनिटाइजर देकर स्वागत किया। सरयु यमुुना एक्सप्रेस से स्टेशन पर उतरी दोहरीघाट निवासी इसरावती 70 बेहद खुश दिखीं। बताया कि वह मार्च में दिल्ली निवासी अपनी बेटी शशिबाला के यहां उपचार कराने के लिए गई थी। लेकिन लॉकडाउन में फंस गई थी। लॉक डाउन समाप्त होने पर वह अपनी दोनों बेटियों शशिकला, शशिबला तथा नाती शिवानी और अनुभव के साथ वापस मऊ लौटी। बदले प्रारूप में संचालित ट्रेनों को लेकर रेलवे प्रशासन ने सोमवार को ही रूपरेखा तैयार कर ली थी। मंगलवार को आरक्षण कराए 11 यात्री 90 मिनट पहले स्टेेशन पहुंच गए। जहां प्रवेश द्वार से कुछ दूर पहले ही थर्मल स्केनिंग के बाद इन कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed