फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The third river rose ten cm

तीसरे दिन दस सेमी बढ़ी घाघरा

Fri, 25 Aug 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ Updated Fri, 25 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
The third river rose ten cm
बाढ़ - फोटो : amar ujala
दोहरीघाट। तीन दिन घटने के बाद शुक्रवार को अचानक घाघरा के जलस्तर में दस सेेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। घाघरा के जलस्तर में दस सेमी बढोत्तरी की जानकारी होने पर लोगों में एक बार फिर से दहशत व्याप्त हो गया। जलस्तर बढ़ने के बाद जब पानी कम होता है, उस दौरान कटान तेजी से होता है।   
विज्ञापन

 घाघरा के एक बार पुन: बढ़ने से लोगों में दहशत व्याप्त है। शुक्रवार को घाघरा के जलस्तर में 24 घंटे के अंदर  10 सेमी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।  दोहरीघाट नगर क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहरों पर घाघरा के कटान का खतरा मंडराने लगा है। साथ ही साथ नगर का अस्तित्व खतरें में पड़ गया है। नदी की तेज लहरें भारत माता मंदिर के साथ साथ शवदाह घाट पर जोरदार टक्कर मार रही हैं।  इसके चलते मुक्तिधाम पर स्थित विषम हो गई है। ये दोनों स्थान कटान के मुहाने पर हैं। नदी के उफनाने के कारण दोहरीघाट नगर क्षेत्र के मलाह टोला, भगवानपुर और दलित बस्ती में एक बार पुन: पानी के प्रवेश करने की संभावना बढ़ गई हैं। अनहोनी के आशंका से भयभीत लोगों में बेचैनी भय व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर प्रशासन की उदासीनता के चलते एकत्र गंदगी नदी के पानी के साथ बहकर मुहल्लों में घुस जा रहा है। नगर पंचायत की उदासीनता से लोगों में काफी नाराजगी है। वर्तमान समय में नगर क्षेत्र की एतिहासिक धरोहरे, मुक्तिधाम, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद और हनुमान मंदिर पर कटान का खतरा बढ़ गया है।  घाघरा के तटवर्ती इलाकों में अभी भी फसले पानी में डुबी थी। एक बार फिर से नदी के बढ़ने पर फसलों के डूबने का खतरा मंडराने लगा हैं। पानी कम होने पर किसान खुश थे कि फसल बच जाएगी। लेकिन फिर से नदी का जलस्तर बढ़ने से फसलों के बर्बाद हो जाने की संभावना बढ़ गई है। दूसरी तरफ नवली चिउटीडाड़, रिंग बांधा के साथ बीबीपुर, बेलौली बंधे पर पुन: पानी का दबाव बढ़ गया है। इससे बंधों पर खतरा मंडराने लगा है। गौरी शंकर घाट पर शुक्रवार को घाघरा का जल स्तर 70.40 मीटर रिकार्ड किया गया। जबकि गुरुवार को यहां पर जलस्तर 70.30 मीटर था। इस तरह से 24 घंटे के भीतर घाघरा का जल स्तर 10 सेमी बढा है। जबकि खतरे का निशान 69.90 पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed